आज से भूली व छह एरिया का पानी बंद करेगा जमाडा

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (जमाडा) ने भूली टाउनशिप और बीसीसीएल के छह एरिया में मंगलवार से जलापूर्ति बंद करने का फैसला किया है. जमाडा का कहना है कि जल कर के मद में बीसीसीएल पर 10 करोड़ का बकाया है. इससे वह आगे जलापूर्ति करने की स्थिति में नहीं है. जमाडा के […]

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (जमाडा) ने भूली टाउनशिप और बीसीसीएल के छह एरिया में मंगलवार से जलापूर्ति बंद करने का फैसला किया है. जमाडा का कहना है कि जल कर के मद में बीसीसीएल पर 10 करोड़ का बकाया है. इससे वह आगे जलापूर्ति करने की स्थिति में नहीं है. जमाडा के इस फैसले से लगभग पांच लाख की आबादी प्रभावित होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोमवार को जमाडा प्रबंधन की ओर से सभी एरिया जीएम को जलापूर्ति कनेक्शन काटने से संबंधित लिखित सूचना भेज दी गयी है. जमाडा के टीएम (टेक्निकल मेंबर) इंद्रेश शुक्ला ने सोमवार को यह जानकारी दी..

टीएम ने बताया कि बीसीसीएल के विभिन्न एरिया में जमाडा ही जलापूर्ति करता है. लेकिन नोटिस के बावजूद रकम का भुगतान नहीं किया जा रहा है. बाध्य होकर भूली टाउनशिप, माइंस रेस्क्यू स्टेशन और बीसीसीएल के छह एरिया का पानी कनेक्शन काटा जा रहा है. जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा, जलापूर्ति बंद रहेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola