Dhanbad News: ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी मामले में छह हिरासत में
Updated at : 13 Mar 2026 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: बाघमारा में हुई थी घटना, एसडीपीओ ने की जांच
विज्ञापन
घटना की जांच करते बाघमारा एसडीपीओDhanbad News: बाघमारा में हुई थी घटना, एसडीपीओ ने की जांच
Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल गेट के समीप भगवती अलंकार ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह थाना पहुंचे. पुलिस द्वारा चोरी की घटना पर किये जा रहे अनुसंधान की समीक्षा की. घटनास्थल का भी जायजा लिया. थानेदार अजीत कुमार को अनुसंधान तेज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.तकनीकी सेल की मदद ले रही पुलिस
पुलिस ने तकनीकी सेल और स्थानीय इनपुट के आधार पर रातभर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन संदिग्धों का संबंध उस गिरोह से है जो गैस कटर का इस्तेमाल करने में माहिर है, क्योंकि तिजोरी को जिस सफाई से काटी गयी है, वह किसी पेशेवर गिरोह का काम लगता है. पुलिस घटना की रात डुमरा और आसपास के टावर लोकेशन में सक्रिय रहे संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है. तोपचांची सर्किल इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो के नेतृत्व में जांच टीम कई बिंदुओं पर काम कर रही है. इधर, सर्राफा व्यापारियों के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस पर इस केस को जल्द से जल्द सुलझाने और चोरी गये माल की बरामदगी की भारी चुनौती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




