Dhanbad News: कोल इंडिया में विभागीय पदोन्नति के लिए डीपीसी कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोल इंडिया में विभागीय पदोन्नति के लिए डीपीसी कमेटी गठित

इसीएल के निदेशक (एचआर) गुंजन कुमार सिन्हा को बनाया गया विभागीय पदोन्नति समिति का चेयरमैन.

विज्ञापन

कोल इंडिया ने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को कार्यकारी कैडर में पदोन्नति/चयन की प्रक्रिया के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) का गठन किया है. यह प्रक्रिया एचआर (पर्सनल), सिक्योरिटी और सेक्रेटेरियल डिसिप्लिन में पदोन्नति के लिए लागू होगी. कोल इंडिया के भर्ती विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यह समिति पात्र विभागीय कर्मचारियों के अनुभव, योग्यता, एसीआर और एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराये गये सीबीटी अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची की अनुशंसा करेगी. इसीएल के निदेशक (एचआर) गुंजन कुमार सिन्हा को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. वहीं बीसीसीएल के जीएम (एचआर) विद्युत साहा, कोल इंडिया के जीएम (एचआर) राजश्रीधर, एमसीएल के जीएम (माइनिंग) राजीव कुमार, डब्ल्यूसीएल के जीएम (एम एंड एस) बी इंद्रा स्वर्णलता व बीसीसीएल की चीफ मैनेजर (एचआर) शोभा जैतून कुजूर को सदस्य बनाया गया है.

डीपीसी की बैठक 14 मार्च को

जारी नोटिस के अनुसार डीपीसी की बैठक 14 मार्च को सुबह 11 बजे से कोल इंडिया मुख्यालय के रिक्रूटमेंट डिवीजन के द्वितीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी. इसमें पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में अंतिम निर्णय के लिए मेरिट सूची की अनुशंसा की जायेगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola