आज धनबाद के रास्ते जयपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Updated at : 08 Jun 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद–गया–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) के रास्ते आसनसोल से जयपुर के लिए 03537 आसनसोल-जयपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 03537 आसनसोल-जयपुर स्पेशल ट्रेन (वन वे) आसनसोल से दिनांक आठ जून को 19.45 बजे चल कर अगले दिन 18.00 बजे जयपुर पहुंचेगी. इस […]
विज्ञापन
धनबाद : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद–गया–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) के रास्ते आसनसोल से जयपुर के लिए 03537 आसनसोल-जयपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 03537 आसनसोल-जयपुर स्पेशल ट्रेन (वन वे) आसनसोल से दिनांक आठ जून को 19.45 बजे चल कर अगले दिन 18.00 बजे जयपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकुलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी का 05 एवं साधारण श्रेणी के 12 कोच होंगे.
रात पौने नौ बजे पहुंचेगी धनबाद : यह ट्रेन आसनसोल से 19.45 बजे खुलेगी. उसके बाद धनबाद 20.45 बजे, कोडरमा 22.25 बजे, गया 23.50 बजे, डेहरी ऑन सोन 01.08 बजे, सासाराम 01.28 बजे, दीनदयाल उपाध्याय जं 03.05 बजे होते हुए अगले दिन 18 बजे जयपुर पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




