डॉक्टर बेटे को बचाने आयी मां का लाठी से सिर फोड़ा
Updated at : 10 Apr 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

बरटांड़ में पुराने विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष धनबाद : सदर थानांतर्गत बरटांड़ रानीविला अपार्टमेंट निवासी डॉ अमित गुप्ता और उनकी मां प्रभा रानी गुप्ता पर जानलेवा हमला किया गया है. मामले की शिकायत सदर थाना में की गयी है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित अपार्टमेंट के सचिव अजय तिवारी और गार्ड गोपाल […]
विज्ञापन
बरटांड़ में पुराने विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष
धनबाद : सदर थानांतर्गत बरटांड़ रानीविला अपार्टमेंट निवासी डॉ अमित गुप्ता और उनकी मां प्रभा रानी गुप्ता पर जानलेवा हमला किया गया है. मामले की शिकायत सदर थाना में की गयी है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित अपार्टमेंट के सचिव अजय तिवारी और गार्ड गोपाल बास्की फरार हैं. डॉ अमित गुप्ता ने बताया कि अजय तिवारी से उनका पुराना विवाद है.
वह हमेशा उनसे झगड़ा करते हैं. पूर्व में भी इसकी शिकायत थाना में की जा चुकी है. मगर बाद में समझौता हो गया. श्री गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह घर से क्लिनिक जाने के लिए निकल रहे थे. उसी वक्त अजय तिवारी व गार्ड गोपाल बास्की आकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने मिल कर उनसे मारपीट शुरू कर दी.
हो-हल्ला होने पर उनकी वृद्ध मां नीचे आयी. बेटे को पिटता देख वह मां ने उन लोगों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान अजय तिवारी लाठी उनके सिर पर दे मारा. सिर पर चोट लगने से वह वहीं गिर गयी. डॉ अमित गुप्ता की मां के गिरते ही दोनों लोग वहां से भाग खड़े हुए. श्री गुप्ता ने बताया कि उनकी मां का इलाज अभी एशियन जालान में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




