सैकड़ों छात्रों का साल हुआ बर्बाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2019 6:34 AM
विडंबना : जेइइ का फॉर्म भरे नहीं, जेसीइइइ हो गया स्थगित धनबाद : झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी व कौशल विकास विभाग के एक फैसले ने राज्य के हजारों छात्र के एक साल की मेहनत पर पानी फेर दिया है. ऐसे छात्रों में काफी संख्या में धनबाद के छात्र भी शामिल हैं. दरअसल विभाग ने […]
विडंबना : जेइइ का फॉर्म भरे नहीं, जेसीइइइ हो गया स्थगित
धनबाद : झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी व कौशल विकास विभाग के एक फैसले ने राज्य के हजारों छात्र के एक साल की मेहनत पर पानी फेर दिया है. ऐसे छात्रों में काफी संख्या में धनबाद के छात्र भी शामिल हैं. दरअसल विभाग ने इस वर्ष से राज्य सरकार के अधीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा(जेसीइइइ) नहीं लेने का निर्णय लिया है.
इन कॉलेजों में अब एनटीए द्वारा ली जाने वाली जइइ मेन की परीक्षा के जरिये दाखिला लिया जायेगा. ऐसे में उन छात्रों का पूरा एक साल बर्बाद हो गया, जो केवल झारखंड इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे. एेसे छात्रों ने एनटीए द्वारा ली जा रही जेइइ मेन की परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं दिया था. वह मार्च महीने में झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आने वाले विज्ञापन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मार्च के शुरू में विभाग ने इस बार जेइइ मेन के आधार दाखिला लेने का निर्णय लिया है.
बता दें कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का फार्म प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में भरा जाता था. झारखंड के इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले हजारों छात्र इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे. इस परीक्षा के नहीं होने की घोषणा 19 मार्च 2019 को की गयी. इससे हजारों की संख्या में केवल झारखंड इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र हैरान हैं.
उनका कहना है कि उन्होंने जेइइ का फाॅर्म भरा ही नहीं था. अब वे ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं. यदि परीक्षा पर्षद को जेइइ के माध्यम से नामांकन सुनिश्चित करना ही था तो अगले सत्र से इस लागू किया जाता या फिर यह निर्णय पहले लिया जाता तो हजारों छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










