डिप्टी मेयर को लगायी फटकार, मोबाइल जब्त

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने अदालत की कार्यवाही की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की. वह अपने भाई अभिषेक सिंह की गवाही की पूरी प्रक्रिया को अपने मोबाइल पर कैद कर रहे थे. इसकी […]
धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने अदालत की कार्यवाही की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की. वह अपने भाई अभिषेक सिंह की गवाही की पूरी प्रक्रिया को अपने मोबाइल पर कैद कर रहे थे.
इसकी जानकारी सुरक्षा में लगे एक सिपाही ने अदालत को दी तो अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए एकलव्य सिंह के मोबाइल को जब्त कर लिया. अदालत ने उन्हें कड़ी फटकार लगायी और कहा कि जेल भेज देंगे. बाद में डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह को कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी, तब अदालत ने जब्त मोबाइल के मैसेज को डिलिट कर उसे मोबाइल वापस कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










