धनबाद के रास्ते रांची-भागलपुर एक्स का आज से मिलेगा टिकट
Updated at : 01 Mar 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

कल से चलेगी ट्रेन धनबाद : धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के बाद धनबाद से पूर्वी बिहार का रेल संपर्क अब फिर जुट जायेगा. इस रूट पर रांची-भागलपुर ट्रेन का परिचालन दो मार्च से शुरू होगा. इसके लिए इस ट्रेन में सफर करने वाले लोग शुक्रवार से धनबाद से टिकट ले पायेंगे. दो से रांची […]
विज्ञापन
कल से चलेगी ट्रेन
धनबाद : धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के बाद धनबाद से पूर्वी बिहार का रेल संपर्क अब फिर जुट जायेगा. इस रूट पर रांची-भागलपुर ट्रेन का परिचालन दो मार्च से शुरू होगा. इसके लिए इस ट्रेन में सफर करने वाले लोग शुक्रवार से धनबाद से टिकट ले पायेंगे.
दो से रांची व तीन से भागलपुर से खुलेगी ट्रेन : रांची-भागलपुर (18603-04) एक्स. का पुन: परिचालन धनबाद के रास्ते दो मार्च से शुरू होने जा रहा है. यह गाड़ी सप्ताह में तीन दिन रांची से मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलेगी. जबकि भागलपुर से यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रांची के लिए चलेगी.
रांची से यह ट्रेन अपराह्न 3.10 बजे खुलेगी, उसके बाद मुरी 4.12 बजे, बोकारो स्टील सिटी शाम 5.25 बजे, चंद्रपुरा 06.05 बजे, धनबाद शाम 07.18 बजे पहुंचेगी और 07.28 बजे खुलेगी एवं अगले दिन अलसुबह 3.45 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन भागलपुर से शाम 04.55 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 01.13 बजे धनबाद पहुंचेगी.यहां से 01.23 बजे खुलेगी एवं रांची सुबह 05.35 में पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




