धनबाद : बुक फेयर में भाजपाइयों ने शराब पीकर किया हंगामा
Updated at : 25 Feb 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : भाजपा हीरापुर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान और भाजपा मनईटांड़ मंडल के महामंत्री मौसम सिंह ने रविवार की शाम जिला परिषद में लगे बुक फेयर में जम कर हंगामा किया. सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया. हालांकि पुलिस ने दोनों को दस […]
विज्ञापन
धनबाद : भाजपा हीरापुर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान और भाजपा मनईटांड़ मंडल के महामंत्री मौसम सिंह ने रविवार की शाम जिला परिषद में लगे बुक फेयर में जम कर हंगामा किया. सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया. हालांकि पुलिस ने दोनों को दस से पंद्रह मिनट के अंदर ही थाना से छोड़ दिया.
थानेदार अशोक सिंह ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे. मेले में हर किसी से उलझ रहे थे. दोनों ने लोगों से बदतमीजी की थी. इसका विरोध जब एक युवक ने किया तो उसकी वहीं पिटाई कर दी गयी. उसके बाद मामले की सूचना थाना को दी गयी.
लगी भाजपाइयों की भीड़ : दोनों के पकड़े जाने के बाद धनबाद थाना में तुरंत भाजपाइयों की भीड़ लगने लगी. भाजपा नेता संजय झा, मनोज मालाकार, चंद्रशेखर मुन्ना, भानु सिंह सहित आठ-दस नेता आदि थाना पहुंचे. थाना प्रभारी अशोक सिंह पर दोनों को छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा. दस से पंद्रह मिनट के अंदर उन दोनों को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




