ePaper

साड़ी गोदाम में आग, कारोबारी जिंदा जला, 30 लाख का नुकसान

Updated at : 12 Feb 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
साड़ी गोदाम में आग, कारोबारी जिंदा जला, 30 लाख का नुकसान

चिरकुंडा : थाना क्षेत्र के गोस्वामी पाड़ा में रविवार की रात लगभग 12.30 बजे गौरव साड़ी सेंटर में लगी आग में दुकान मालिक सौरभ साव उर्फ सिक्की (27) की मौत हो गयी, वहीं तकरीबन 30 लाख रुपये मूल्य की साड़ियां जल कर खाक हो गयीं. गोदाम में पुरानी साड़ियां थीं. दमकल की तीन गाड़ियों को […]

विज्ञापन

चिरकुंडा : थाना क्षेत्र के गोस्वामी पाड़ा में रविवार की रात लगभग 12.30 बजे गौरव साड़ी सेंटर में लगी आग में दुकान मालिक सौरभ साव उर्फ सिक्की (27) की मौत हो गयी, वहीं तकरीबन 30 लाख रुपये मूल्य की साड़ियां जल कर खाक हो गयीं. गोदाम में पुरानी साड़ियां थीं. दमकल की तीन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग सात घंटे लगे. आग इतनी भयावह थी कि सिंथेटिक साड़ियां गल कर पानी की तरह बहने लगी थीं.

सौरभ के परिवार वालों ने बताया कि साड़ी सेंटर परिसर के पास देर रात गाय के रंभाने की तेज आवाज सुन कर लोग बाहर निकले, तो देखा कि साड़ी गोदाम में आग लगी हुई है. सौरभ का भाई गौरव रात लगभग एक बजे वहां पहुंचा. उसने मुहल्ले के युवकों व महिलाओं के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

वार्ड तीन के पार्षद योगनाथ गोस्वामी ने पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी मुन्ना प्रसाद गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच दमकल के लिए मैथन सीआइएसएफ को सूचित किये. तीन बजे दमकल दल पहुंचा, लेकिन पानी कम रहने के कारण काबू नहीं पाया जा सका. इसी बीच धनबाद से भी दो दमकल आया. सोमवार की सुबह सात बजे अाग पर काबू पाया जा सका. तब तक गोदाम में रखी साड़ी जल कर राख हो चुकी थी. साथ ही अंदर साेये सौरभ साव की जल कर मौत हो गयी. गोदाम के अंदर से मांस का लोथड़ा पाया गया है.
पुलिस आशंका जता रही है कि मांस सौरभ का हो सकता है. हालांकि परिवार वाले इस बात पर अड़े हैं कि मांस सौरभ का ही है. डीएनए जांच के लिए पुलिस ने इसे जब्त कर लिया. परिवार वालों ने गोस्वामी पाड़ा के ही तापस गोप उर्फ दीपू पर आग लगाने का इल्जाम लगाया है. घटनास्थल से दीपू का मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस ने सौरभ के भाई गौरव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दीपू गोप पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola