धनबाद जेल में छापा, मोबाइल बरामद

धनबाद : अक्सर धनबाद मंडल कारा में बंद कैदियों से बाहर बैठे लोगों की कथित बातचीत की वायरल ऑडियो पर उस समय मुहर लगती दिखी जब बुधवार की देर रात धनबाद मंडल कारा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने कैदी वार्ड से एक मोबाइल फोन बरामद किया. बिना सिम का यह मोबाइल फोन चालाकी के […]
धनबाद : अक्सर धनबाद मंडल कारा में बंद कैदियों से बाहर बैठे लोगों की कथित बातचीत की वायरल ऑडियो पर उस समय मुहर लगती दिखी जब बुधवार की देर रात धनबाद मंडल कारा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने कैदी वार्ड से एक मोबाइल फोन बरामद किया. बिना सिम का यह मोबाइल फोन चालाकी के साथ टीवी और सेट टॉप बॉक्स के बीच छुपा कर रखा गया था. सैमसंग कंपनी के इस मोबाइल फोन को मंडल कारा के डी ब्लॉक के पांच नंबर वार्ड से बरामद किया गया.
इसके साथ ही भारी मात्रा में तंबाकू, गुटखा भी बरामद किया गया. देर रात तक जारी इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार और सीओ प्रकाश कुमार कर रहे थे. बाद में मोबाइल सेट बरामद होने की सूचना पर सिटी एसपी पीयूष पांडेय भी मंडल कारा पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










