धनबाद : निरसा में 360 प्वाइंटों पर अवैध शराब की बिक्री

धनबाद : कोयला के अवैध कारोबार के साथ-साथ निरसा कोयलांचल शराब के अवैध धंधे का भी गढ़ बना हुआ है. निरसा में कोयला के अवैध खनन के दौरान होनेवाली मौत की घटनाओं की तरह कभी भी जहरीली शराब से मौत की घटना हो सकती है. खास बात यह कि जिस तरह से कोयला के अवैध […]
धनबाद : कोयला के अवैध कारोबार के साथ-साथ निरसा कोयलांचल शराब के अवैध धंधे का भी गढ़ बना हुआ है. निरसा में कोयला के अवैध खनन के दौरान होनेवाली मौत की घटनाओं की तरह कभी भी जहरीली शराब से मौत की घटना हो सकती है. खास बात यह कि जिस तरह से कोयला के अवैध कारोबार को स्थानीय पुलिस और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, उसी तरह अवैध शराब का धंधा करनेवालों पर भी ‘खाकी’ व ‘खादी’ की विशेष कृपा है.
वर्तमान समय में निरसा क्षेत्र में 360 स्थानों पर शराब की अवैध बिक्री हो रही है. स्थानीय पुलिस को इन सभी स्थानों की पूरी जानकारी है. भलजोड़िया में जी सिंह, निरसा पुलिस स्टेशन से 600 मीटर की दूरी पर एस साव नामक व्यक्ति, पी मंडल, शासनबेड़िया में, डी-नोबिली स्कूल के समीप, मुगमा मोड़ पेट्रोल पंप के समीप डंके की चोट पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री हो रही है. इन अवैध स्थानों पर जो शराब बिक रही है, उसमें काफी मात्रा में शराब नकली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




