धनबाद : सब पढ़ेगा, तभी बढ़ेगा झारखंड : शिबू सोरेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 7:32 AM
धनबाद : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि धनबाद उद्योग से भरा पड़ा है. यहां के लोगों को ठगने से नहीं चलेगा. बीसीसीएल, सीसीएल में जमीन चली गयी और पैसा नहीं मिला. यहां के पैसे से उद्योग का विकास हो रहा है, लेकिन झारखंडियों का विकास नहीं हो रहा है. हम लोगों ने बिहार […]
धनबाद : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि धनबाद उद्योग से भरा पड़ा है. यहां के लोगों को ठगने से नहीं चलेगा. बीसीसीएल, सीसीएल में जमीन चली गयी और पैसा नहीं मिला. यहां के पैसे से उद्योग का विकास हो रहा है, लेकिन झारखंडियों का विकास नहीं हो रहा है. हम लोगों ने बिहार से लड़ कर झारखंड अलग राज्य लिया.
लेकिन अभी तक यहां विकास नहीं हुआ. अब समय आ गया है कि हम लोग अपने बच्चों को पढ़ायें, और इस लायक बनाये कि वह शिक्षा के बल पर अपना हक ले पायें. वह झामुमो के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार की रात गोल्फ मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










