पति-पत्नी और वो मामले में प्राथमिकी का आदेश
Updated at : 02 Feb 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

अकेली धनबाद में भटक रही है दिल्ली की लड़की थाना पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार धनबाद : दिल्ली की लड़की द्वारा आरा के मोनू सिंह पर पहली पत्नी के रहते धोखे से उससे शादी करने का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. पहले वह महिला थाने में काउंसिलिंग के बाद […]
विज्ञापन
अकेली धनबाद में भटक रही है दिल्ली की लड़की
थाना पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार
धनबाद : दिल्ली की लड़की द्वारा आरा के मोनू सिंह पर पहली पत्नी के रहते धोखे से उससे शादी करने का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. पहले वह महिला थाने में काउंसिलिंग के बाद दिल्ली लौटने को मान गयी थी, लेकिन शुक्रवार को लड़की एक बार फिर थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगायी. इस संबंध में सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. इस तरह से फेसबुकिया प्यार,मंदिर में शादी, फिर थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाना और शिकायत वापस ले दिल्ली लौटने की बात करने के मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ.
बच्चे को चाहिए पिता का नाम : लड़की ने थाना में की शिकायत में बताया था कि वह दो माह की गर्भवती है. मोनू सिंह ने पहली शादी की बात छिपा धोखे से उससे शादी की. अब उसे सिर्फ अपने बच्चे के लिए पिता का नाम चाहिए. वह लड़के पर केस भी नहीं करना चाहती थी. थाना में उसे समझाया गया कि कानूनी रूप से यह संभव नहीं है. मामला सलटाने के लिए पुलिस ने मोनू की पहली पत्नी को भी बुला लिया. महिला थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लड़की दिल्ली लौटने को तैयार हो गयी. लेकिन अगले ही दिन लड़की अपने वकीलों को लेकर फिर थाना आ गयी और मामला दर्ज करने का दबाव बनाकर चली गयी. लड़की धनबाद में अकेली भटक रही है. ऐसे में अनहोनी की आशंका से रात भर पुलिस ने उसे होटल, बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक हर जगह ढूंढा पर वह नहीं मिली. शुक्रवार की सुबह लड़की खुद थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




