धनबाद : संजीव सिंह की बेल पर हाइकोर्ट में सुनवाई

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद भाजपा के झरिया विधायक संजीव सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्रा की खंडपीठ में सुनवाई हुई. बचाव पक्ष से सीनियर एडवोकेट (पटना हाइकोर्ट) जितेंद्र सिंह ने बहस […]
धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद भाजपा के झरिया विधायक संजीव सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्रा की खंडपीठ में सुनवाई हुई. बचाव पक्ष से सीनियर एडवोकेट (पटना हाइकोर्ट) जितेंद्र सिंह ने बहस की.
कोर्ट ने झारखंड राज्य को काउंटर एफिडेविट फ़ाइल करने का आदेश दिया. अब उक्त जमानत याचिका पर सुनवाई सात फरवरी को होगी. इस मामले में संजीव सिंह 11 अप्रैल 17 से जेल में बंद हैं. ज्ञात हो कि 21 मार्च 17 को अपराधियों ने नीरज सिंह उनके ड्राइवर घोलटू महतो, पीए अशोक यादव व बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी की हत्या सरायढेला स्टील गेट के समीप गोली मारकर कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




