धनबाद : कंबल वितरण नहीं होने का मुद्दा राज ने उठाया

Updated at : 28 Dec 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद :   कंबल वितरण नहीं होने का मुद्दा राज ने उठाया

धनबाद : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को विधानसभा में धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह को मिला कर नया प्रमंडल बनाने की मांग की. कहा कि हमेशा से धनबाद की उपेक्षा होती रही है. इस पर रोक लगनी चाहिए. आज सदन में गैर सरकारी संकल्प के जरिये विधायक ने यह मामला उठाया. कहा कि […]

विज्ञापन
धनबाद : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को विधानसभा में धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह को मिला कर नया प्रमंडल बनाने की मांग की. कहा कि हमेशा से धनबाद की उपेक्षा होती रही है. इस पर रोक लगनी चाहिए. आज सदन में गैर सरकारी संकल्प के जरिये विधायक ने यह मामला उठाया.
कहा कि बहुत दिनों से यह मांग हो रही है. इस पर प्रभारी मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि पहली बार प्रमंडल की मांग सदन के अंदर हुई है. धीरे-धीरे इसे धरातल पर उतारने की कोशिश होगी. विधायक ने ठंड का सितम जोरों पर रहने के बावजूद धनबाद में अब तक सरकारी कंबल का वितरण नहीं होने का भी मामला उठाया. कहा कि अब तक टेंडर भी फाइनल नहीं हुआ है. श्रम मंत्री राज पालिवार ने कहा कि इस पर धनबाद के डीसी से पूछा जायेगा. वहां जल्द ही कंबल का वितरण होगा.
अलाव तापने में महिला झुलसी
पाथरडीह. सुदामडीह थाना क्षेत्र के रिवर साइड चटाई धौड़ा चिप हाउस कॉलोनी में शकुंतला देवी (35) गुरुवार की देर शाम अलाव तापने के क्रम में झुलस गयी. हो-हल्ला सुन स्थानीय लोगों ने आग बुझायी. उसे पीएमसीएच ले जाया गया है. महिला 40 प्रतिशत जली है. घटना के समय शकुंतला देवी घर में अकेली थी. उसके दोनों पुत्र बाहर काम करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola