सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

Updated at : 21 Jun 2014 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

बरवाअड्डा: बरवाअड्डा थाना अंतर्गत लोहारबरवा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पति, पत्नी एवं पुत्र की मौत हो गयी. वहीं भांजा की स्थिति गंभीर बतायी जाती है़. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार शाम 6:30 बजे बरवाअड्डा की ओर से राजगंज की ओर जा रहे ट्रक संख्या यूपी 67टी-1215 ने […]

विज्ञापन

बरवाअड्डा: बरवाअड्डा थाना अंतर्गत लोहारबरवा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पति, पत्नी एवं पुत्र की मौत हो गयी. वहीं भांजा की स्थिति गंभीर बतायी जाती है़. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार शाम 6:30 बजे बरवाअड्डा की ओर से राजगंज की ओर जा रहे ट्रक संख्या यूपी 67टी-1215 ने लोहारबरवा पर जीटी रोड किनारे खड़ी टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष धर्मजीत सिंह की स्कॉर्पियो को धक्का मार दिया.

इसके बाद ट्रक गलत दिशा से राजगंज की ओर भागने लगा़ भागने के क्रम में ट्रक ने राजगंज की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या जेएच 10 एम 1445 को जोरदार धक्का मार दिया. इससे अल्टो का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया. घटना के बाद ट्रक के चालक व खलासी भाग निकले. अल्टो चला रहे डालूराम महतो 42 वर्ष व उसका पुत्र (नौ वर्ष) वाहन के अगले हिस्से में फंस गया.

इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ वहीं पिछली सीट पर बैठी पत्नी एवं भांजा रोहित (20) बुरी तरह घायल हो गया़ पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया़ रोहित की स्थिति गंभीर बतायी जाती है़ अल्टो में फंसे डालूराम महतो एवं उनके पुत्र को किरान की मदद से घंटों मशक्कत के बाद निकाला जा सका. मृतक डालूराम महतो टुंडी थाना अंतर्गत तारटांड़, केशका का रहने वाला था. वह सुबह अपनी ससुराल जोगीडीह कतरास गया था़ वे लोग कतरास लिलौरी मंदिर में एक विवाह समारोह में भाग लेकर लौट रहे थ़े वापस आने के क्रम में लोहारबरवा में घटना घट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola