Dhanbad News: झरिया मास्टर प्लान के तहत कौशल विकास पहल से युवाओं को मिली नयी दिशा : सीएमडी
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 06 Apr 2026 3:46 PM
Dhanbad News: बीसीसीएल के झरिया मास्टर प्लान के तहत संचालित एमएसडीआई-4, बीसीसीएल टाउनशिप करमतांड़ में सोमवार को प्रथम बैच के प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर संस्थान द्वारा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है.
बोले- युवाओं को मिल रहे रोजगार के बेहतर मौके
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है. उन्होंने प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है. साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. बीसीसीएल द्वारा एनएसडीसी और स्किल इंडिया के सहयोग से संचालित कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. समारोह में बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैय्या व निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व अतिथि व अभ्यर्थी उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










