धनबाद : रंगदारी पर रोक को मजदूरों के बैंक खाते में होगा लोडिंग का भुगतान

Updated at : 21 Dec 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद :   रंगदारी पर रोक को मजदूरों के बैंक खाते में होगा लोडिंग का भुगतान

धनबाद : बाघमारा कोयलांचल में कोयला लोडिंग के नाम पर चल रही रंगदारी पर रोक लगाने के लिए लोडिंग मजदूरों को मजदूरी बैंक के जरिये देने का फैसला किया गया है. गुरुवार को समाहरणालय में हुई हाइ पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में जिला प्रशासन, बीसीसीएल के अधिकारी और इंडस्ट्रीज […]

विज्ञापन
धनबाद : बाघमारा कोयलांचल में कोयला लोडिंग के नाम पर चल रही रंगदारी पर रोक लगाने के लिए लोडिंग मजदूरों को मजदूरी बैंक के जरिये देने का फैसला किया गया है. गुरुवार को समाहरणालय में हुई हाइ पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
बैठक में जिला प्रशासन, बीसीसीएल के अधिकारी और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि असंगठित कोयला लोडिंग मजदूरों की मजदूरी पूरे जिले में एक समान होगी. आधार लिंक खाते में मजदूरों को भुगतान किया जायेगा.
असंगठित कोयला लोडिंग मजदूरों की मजदूरी तय करने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है. रिपोर्ट के आधार पर असंगठित कोयला मजदूरों की मजदूरी तय की जायेगी. जो मजदूरी तय होगी, उसे उद्यमियों को मानना होगा. जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है, कोयला लोडिंग पर स्टेट्स-को बना रहेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola