धनबाद : बेमौसम बारिश से बिगड़ा मिजाज, गिरा पारा
Updated at : 18 Dec 2018 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/धनबाद : दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में आये साइक्लोन फेथाई का असर झारखंड पर भी दिखा. रविवार की शाम से राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. धनबाद में सुबह से ही आकाश में बादल छाये रहे. बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी. पारा गिर गया. सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही. […]
विज्ञापन
रांची/धनबाद : दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में आये साइक्लोन फेथाई का असर झारखंड पर भी दिखा. रविवार की शाम से राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. धनबाद में सुबह से ही आकाश में बादल छाये रहे. बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी. पारा गिर गया. सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही.
राज्य में सबसे अधिक बारिश तोरपा (11.6 मिमी) में हुई. सबसे कम तापमान धनबाद में (11 डिग्री सेसि) रिकाॅर्ड किया गया. सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेसि के आसपास रहा.
रविवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया था. सोमवार को इसमें करीब छह डिग्री सेसि की गिरावट आयी. बदले मौसम का असर आमजन पर भी दिखा. कार्यालय और बाजार में भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम रही. बारिश के कारण एक दिन में ही धनबाद के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आयी.
रविवार को यहां का पारा जहां 15 डिग्री सेल्सियस था, जो आज घटकर 11 डिग्री पर पहुंच गया. ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. बुधवार से यहां शीतलहरी शुरू होने की संभावना है. न्यूनतम पारा एक अंक में पहुंचने की उम्मीद है.
30 करोड़ के कंबल बांटे जायेंगे
श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने सभी जिलों को कंबल बांटने का आदेश जारी किया है. विभाग के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 10 लाख कंबल बांटा जाना है. जिलों को उनकी मांग के अनुरूप राशि उपलब्ध करा दी गयी है.
रबी के लिए लाभदायक है बारिश
बीएयू के कृषि एवं परामर्श सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ ए बदूद ने बताया कि दोनों तरह का असर पड़ेगा, गेहूं को नमी मिल जायेगी. मिट्टी में नमी होने से फायदा होगा. रबी फसल के लिए यह लाभदायक है. आलू में झुलसा रोग लग सकता है. सरसों में लाही कीड़ा का असर हो सकता है. झुलसा रोग से फसल को बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिक से सलाह लेकर दवा का प्रयोग करें. सब्जियों पर खराब असर पड़ सकता है. खेत में पानी आ जाने के कारण गुणवत्ता खराब हो सकती है. इस कारण तैयार फसल को तोड़ लेने की सलाह किसानों को दी गयी है.
सभी सरकारी-निजी स्कूलों को कक्षा एक से पांच तक बंद करने का आदेश
रांची/धनबाद : राज्य सरकार ने शरद ऋतु और खराब मौसम को देखते हुए सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी) के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है. साथ ही सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी) को कक्षा एक से पांच तक तत्काल बंद करने को कहा है.
इस बाबत स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी उपायुक्तों को आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया है.
इस संबंध में धनबाद उपायुक्त ने जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. वहीं छठी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से तीन बजे तक चलाने को कहा है. यह आदेश प्राइवेट व सरकारी स्कूल दोनों के लिए है.
सभी जिला शिक्षा पदाधिकरी, सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र लिख कर स्कूलों के समय परिवर्तन को लागू कराने का भी निर्देश दिया है. प्रधान सचिव ने पत्र में कहा है कि सभी सरकारी विद्यालयों का समय प्रातः 10 बजे से किया जाये.
साथ ही, राज्य में खराब मौसम को देखते हुए और अगर मौसम अच्छा रहता है, तब भी स्कूलों का समय प्रातः 11 बजे पूर्वाह्न से एक बजे अपराह्न तक किया जाये. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि एसएमसी एवं सभी अभिभावकों से विमर्श कर उन्हें अपने बच्चों को गर्म कपड़े में ही स्कूल भेजने हेतु निर्देशित किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




