धनबाद : मनोज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया : डीसी
Updated at : 26 Nov 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

निवर्तमान एसएसपी व ग्रामीण एसपी को जिला पुलिस ने दी विदाई धनबाद : निवर्तमान एसएसपी मनोज रतन चोथे व निवर्तमान ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को धनबाद जिला पुलिस की ओर से विदाई दी गयी. इस मुतल्लिक सोनोटेल गार्डन में रविवार की रात आयोजित समारोह में उपायुक्त ए दोड्डे, डीडीसी शशि रंजन, एसडीएम राज महेश्वरम, सिटी […]
विज्ञापन
निवर्तमान एसएसपी व ग्रामीण एसपी को जिला पुलिस ने दी विदाई
धनबाद : निवर्तमान एसएसपी मनोज रतन चोथे व निवर्तमान ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को धनबाद जिला पुलिस की ओर से विदाई दी गयी. इस मुतल्लिक सोनोटेल गार्डन में रविवार की रात आयोजित समारोह में उपायुक्त ए दोड्डे, डीडीसी शशि रंजन, एसडीएम राज महेश्वरम, सिटी एसपी पीयूष पांडे, ग्रामीण एसपी अमन कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार सहित जिले के पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा : मैंने और मनोज ने 15 दिनों के अंतराल में धनबाद में पदभार लिया था.
ढाई वर्ष तक हम लोगों ने साथ में काम किया. इस दौरान हमेशा मनोज का साथ मिला. हम लोगों के बीच कभी किसी तरह की अनबन नहीं हुई. मनोज मेरे काम करने के तरीके को समझते थे. मैं जब भी किसी मौके पर कोई फैसला लेने में खुद को असमर्थ समझता था, मनोज वहां मुझे मदद करते थे. उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है.सिटी एसपी पीयूष पांडे ने कहा कि श्री चोथे ने हमेशा छोटे भाई की तरह प्यार और स्नेह दिया.
नीरज हत्याकांड के दौरान पांच रातों से सोया नहीं था : चोथे
मनोज रतन चोथे ने कहा : जब भी मुझे जरूरत पड़ी टीम ने मेरा हमेशा साथ दिया.टीम का साथ मिलने से सभी केस सुलझा सका. उपायुक्त ए दोड्डे ने भी मेरा काफी साथ दिया. नीरज हत्याकांड के दौरान जब मैं पांच रातों से सोया नहीं था तो उपायुक्त ने रात के एक बजे फोन किया और मेरे घर आये. उन्होंने मुझे हिम्मत देते हुए कहा कि घबराओ मत सब ठीक हो जाएगा. इससे पहले भी बहुत से उपायुक्त के साथ काम किया है. मगर दोड्डे साहब की तरह उपायुक्त के साथ काम करने का मौका मुझे पहले नहीं मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




