धनबाद : एएसआइ ममता कुमारी का इस्तीफा सरकार के लिए शर्मनाक : आप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : सरायढेला थाना की एएसआइ ममता कुमारी का इस्तीफा सरकार के लिए शर्मनाक बात है. ममता कुमारी ने दबाव में इस्तीफा दिया है. सत्ताधारी भाजपा एवं उसके समर्थकों ने प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर किया, जिस कारण ममता कुमारी को इस्तीफा देना पड़ा. उपयुक्त बातें शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस […]
विज्ञापन
धनबाद : सरायढेला थाना की एएसआइ ममता कुमारी का इस्तीफा सरकार के लिए शर्मनाक बात है. ममता कुमारी ने दबाव में इस्तीफा दिया है.
सत्ताधारी भाजपा एवं उसके समर्थकों ने प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर किया, जिस कारण ममता कुमारी को इस्तीफा देना पड़ा. उपयुक्त बातें शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में आप पार्टी के प्रवक्ता सौमित्र गौतम ने कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को धनबाद के भाजपाइयों ने तार-तार कर दिया.
इससे यह साबित होता है कि महिला का सम्मान भाजपा के लिए एक ढकोसला है. पार्टी राज्यपाल से मांग करती है कि निरंकुश हो चुके शासन-व्यवस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. प्रेस वार्ता में जिला संयोजक संतोष विश्वकर्मा, भास्कर सुमन, मुकेश मोहन, शशि प्रकाश सिंह, पीयूष झा, अतुल अमोद झा, रोहित आदि मौैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










