धनबाद-गया के बीच छह घंटे बाद शुरू हुआ रेल परिचालन
Updated at : 17 Oct 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद/गोमो : धनबाद रेल मंडल के गोमो-गया रेलखंड के चौधरीबांध स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त रेल पटरी बदलने और अन्य गड़बड़ियां ठीक करने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया. सोमवार की रात 22.45 बजे अप होम सिग्नल एवं डाउन एडवांस स्टार्टर के बीच नक्सलियों ने बम विस्फोट कर पटरी उड़ा दी थी. […]
विज्ञापन
धनबाद/गोमो : धनबाद रेल मंडल के गोमो-गया रेलखंड के चौधरीबांध स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त रेल पटरी बदलने और अन्य गड़बड़ियां ठीक करने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया. सोमवार की रात 22.45 बजे अप होम सिग्नल एवं डाउन एडवांस स्टार्टर के बीच नक्सलियों ने बम विस्फोट कर पटरी उड़ा दी थी.
स्टेशन का अप होम सर्किट तथा डाउन एडवांस सर्किट भी फेल हो गया था. इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन लगभग छह घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा. रेल परिचालन बहाल करने के लिए रात्रि 00.50 बजे पीडब्लूआइ हजारीबाग रोड अपने गैंगमैन की टोली के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गये.
01.35 बजे ट्रैक मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया. इसके साथ ही हजारीबाग रोड स्टेशन से टावर वैगन भी घटना स्थल पर पहुंच गया. इसी का परिणाम था कि डाउन लाइन अहले सुबह 03.15 बजे तक तथा अप लाइन 03. 30 बजे तक फिट घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




