आज से टेक ओवर होंगे माडा के सभी जल संयंत्र

Updated at : 11 Jun 2014 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
आज से टेक ओवर होंगे माडा के सभी जल संयंत्र

धनबाद: माडा कर्मियों की 13 जून से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजामात किये हैं. बुधवार दोपहर से ही माडा के सभी जल संयंत्रों को टेक ओवर करने का आदेश प्रशासन ने दिया है. साथ ही सभी पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए गश्ती की व्यवस्था की गयी है. […]

विज्ञापन

धनबाद: माडा कर्मियों की 13 जून से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजामात किये हैं. बुधवार दोपहर से ही माडा के सभी जल संयंत्रों को टेक ओवर करने का आदेश प्रशासन ने दिया है. साथ ही सभी पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए गश्ती की व्यवस्था की गयी है.

मंगलवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हड़ताल शुरू होने से 48 घंटा पहले सभी दंडाधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी जलापूर्ति का कार्य संभाल लें. ताकि माडाकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद भी जलापूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे.

जामाडोबा जल संयंत्र में एडीएम (आपूर्ति) अनिल सिंह तथा डीएसपी राम चंद्र राम वरीय प्रभारी के रूप में रहेंगे. वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार एवं मयंक भगत को वरीय प्रभारी अभियंता तथा माडा के शैलेंद्र सिंह तथा बिजली विभाग के एक अभियंता को सहायता के लिए तैनात किया गया है. साथ ही गैंग मैन भी रहेंगे. यहां पर तीन पाली में दंडाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है.

बीडीओ, सीओ को जिम्मेवारी : झरिया, बाघमारा एवं तोपचांची बीडीओ को क्रमश: झरिया संप, तेतुलमारी एवं तोपचांची झील पर माडा की पाइप लाइन की सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी है. सभी स्थानों पर सघन पुलिस गश्त की व्यवस्था की गयी है. कुसुंडा में कार्यपालक दंडाधिकारी संजय सांडिल तथा पुटकी में धनबाद सीओ की ड्यूटी लगायी गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष भी बुधवार से ही काम करने लगेगा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी संदीप बक्शी को जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी बनाया गया है. एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) बीपीएल दास ने आज तैयारियों का जायजा लिया.

माडा से कहां-कहां होती है जलापूर्ति

खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (माडा) द्वारा झरिया, सुदामडीह, पाथरडीह, कतरास, केंदुआ, करकेंद, पुटकी, कुसुंडा, तोपचांची सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है. लाखों लोग माडा द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति पर आश्रित हैं.

जामाडोबा, तोपचांची से होती है जलापूर्ति : माडा का जामाडोबा एवं तोपचांची में बड़ा जल संयंत्र है. जामाडोबा से जहां झरिया, केंदुआ, पुटकी इलाका में जलापूर्ति होती है. वहीं तोपचांची झील से कतरास इलाका में जलापूर्ति की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola