Dhanbad News: झरिया मास्टर प्लान की पहल से कौशल विकास को मिली नयी दिशा : सीएमडी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: झरिया मास्टर प्लान की पहल से कौशल विकास को मिली नयी दिशा : सीएमडी

Dhanbad News: बीसीसीएल के एमएसडीआइ-4 में प्रथम बैच का दीक्षांत समारोह, 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का दावा.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल के झरिया मास्टर प्लान के तहत संचालित एमएसडीआइ-4, बीसीसीएल टाउनशिप करमाटांड़ में सोमवार को प्रथम बैच के प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. प्रशिक्षण पूरा करनेवाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया. संस्थान द्वारा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी गयी. बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है. बीसीसीएल द्वारा एनएसडीसी और स्किल इंडिया के सहयोग से संचालित कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. समारोह में बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैय्या व निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व अतिथि व अभ्यर्थी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola