निरसा, गोविंदपुर में कम होगी एनएच की चौड़ाई

धनबाद: बरवाअड्डा से पानागढ़ के बीच प्रस्तावित सिक्स लेन की चौड़ाई गोविंदपुर एवं निरसा बाजार में कम होगी. ताकि इन स्थानों पर कम से कम लोग विस्थापित हो. मंगलवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुईबैठक में प्रस्तावित सिक्स लेन की समस्या एवं बाधा पर चर्चा हुई. कुल 43 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है. […]
धनबाद: बरवाअड्डा से पानागढ़ के बीच प्रस्तावित सिक्स लेन की चौड़ाई गोविंदपुर एवं निरसा बाजार में कम होगी. ताकि इन स्थानों पर कम से कम लोग विस्थापित हो.
मंगलवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुईबैठक में प्रस्तावित सिक्स लेन की समस्या एवं बाधा पर चर्चा हुई. कुल 43 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है. गोविंदपुर एवं निरसा बाजार में एनएच की चौड़ाई 60 मीटर की बजाय सिर्फ 46 मीटर होगी. बैठक में जिला भू-अजर्न पदाधिकारी को सिक्स लेन के लिए 8.41 एकड़ जमीन हस्तानांतरित करने का आदेश दिया गया.
बैठक में एनएचएआइ के पदाधिकारियों को कहा गया कि टॉल प्लाजा में तैनात कर्मियों को वरदी में रहने का निर्देश दें. साथ ही कर्मियों को यात्रियों एवं वाहन चालकों के साथ व्यवहार में बदलाव लाने को कहा गया. टॉल प्लाजा में लाइट की व्यवस्था भी बढ़ाने के लिए कहा गया. साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि टॉल प्लाजा के पास जाम नहीं लगे. बैठक में डीएफओ सतीश चंद्र राय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) बीपीएल दास, एसी विनय कुमार राय, एसडीएम अभिषेक श्रीवास्तव, एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण मुरारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




