धनबाद : कोचिंग संचालक ने किया रेप, छात्रा ने खाया जहर

धनबाद : सरायढेला स्टील गेट स्थित ब्राइट फ्यूचर एकेडमी नामक कोचिंग संचालक नवीन कुमार उर्फ नवीन पंडा पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. दुष्कर्म के बाद छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. छात्रा का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. छात्रा के बयान पर शिक्षक के खिलाफ गुरुवार […]
धनबाद : सरायढेला स्टील गेट स्थित ब्राइट फ्यूचर एकेडमी नामक कोचिंग संचालक नवीन कुमार उर्फ नवीन पंडा पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. दुष्कर्म के बाद छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. छात्रा का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. छात्रा के बयान पर शिक्षक के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोयला नगर टीवी सेंटर निवासी नवीन कुमार का स्टील गेट में कोचिंग सेंटर है.
आरोप है कि छात्रा के साथ कोचिंग में ही शिक्षक ने दुष्कर्म किया. छात्रा को कुछ नहीं बोलने की धमकी दी. पीड़ित छात्रा ने लोकलाज से घर में जाकर जहर खा लिया. आनन-फानन में घर वालों ने छात्रा को पीएमसीएच में भर्ती कराया. छात्रा के होश में आने पर सरायढेला थाना के एएसआइ सुरेश बिरूली ने उसका बयान दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




