ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सिंदरी में मिली जमीन, कल टेंडर

धनबाद : आठ साल के लंबे प्रयास के बाद अंतत: ठोस कचरा प्रबंधन का रास्ता साफ हो गया. नगर निगम को सिंदरी में 35 एकड़ जमीन मिली है. यहां कचरा डंपिंग स्टेशन, वेस्ट टू एनर्जी या वेस्ट टू कंपोस्ट का प्लांट बैठाया जायेगा. यह जमीन एफसीआइ ने नगर निगम को 25 साल के लिए लीज […]
धनबाद : आठ साल के लंबे प्रयास के बाद अंतत: ठोस कचरा प्रबंधन का रास्ता साफ हो गया. नगर निगम को सिंदरी में 35 एकड़ जमीन मिली है. यहां कचरा डंपिंग स्टेशन, वेस्ट टू एनर्जी या वेस्ट टू कंपोस्ट का प्लांट बैठाया जायेगा. यह जमीन एफसीआइ ने नगर निगम को 25 साल के लिए लीज पर दी है. चार सितंबर को ठोस कचरा प्रबंधन का टेंडर निकलेगा. फर्स्ट फेज में 76 करोड़ का टेंडर होगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो माह-दो माह में कचरा प्रबंधन का काम शुरू हो जायेगा.
बताते चलें कि ठोस कचरा प्रबंधन के लिए चार बार सिंगल टेंडर हुआ. पिछले दिनों नगर विकास सचिव की पहल पर रैमकी को काम देने पर सहमति बनी. लेकिन नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कुछ तकनीकी कारणों से इसे रद्द करते हुए नये सिरे से टेंडर निकालने का निर्देश दिया. इसके बाद नये सिरे से इसका टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










