मुसीबतों की बारिश

धनबादः शनिवार की सुबह-सुबह आयी आंधी-पानी ने कई तरह की परेशानियां पैदा कर दी. कई जगह बिजली गुल हो गयी, ठनका गिरने से कई लोगों के फ्रिज-टीवी उड़ गये. सुबह बादल इतनी जोर-जोर से गरज रहे थे कि कमरे के अंदर बैठे लोग भी दहल जा रहे थे. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने बादल […]
धनबादः शनिवार की सुबह-सुबह आयी आंधी-पानी ने कई तरह की परेशानियां पैदा कर दी. कई जगह बिजली गुल हो गयी, ठनका गिरने से कई लोगों के फ्रिज-टीवी उड़ गये. सुबह बादल इतनी जोर-जोर से गरज रहे थे कि कमरे के अंदर बैठे लोग भी दहल जा रहे थे. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने बादल को इस तरह गरजते नहीं देखा. ऐसा लगा रहा था मानों बादल खिड़ीक-दरवाजों पर खड़े होकर गरज रहे हैं. हालांकि मौसम के सि रुख से गरमी से एक बार फिर राहत मिल गयी. तापमान लुढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया. अगले दो दिन भी बारिश की उम्मीद है. मगर तापमान 42 डिग्री से लेकर 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
तीन घंटे तक बिजली कटी रही : जैसे ही सुबह में बादल छाये, बिजली चली गयी. आंधी-पानी के नाम पर तीन घंटे तक लाइन कटी रही. बाद में भी दो-तीन बार बिजली की आंख मिचौनी होती रही. ऊर्जा विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिजली कड़कने के कारण सुबह में साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक डीवीसी ने शट डाउन कर दिया था.
एक ही टाइम हुई जलापूर्ति : इधर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिन में एक ही टाइम पेयजल की आपूर्ति हुई है. बताया कि अभी कुछ समस्या आ जाने के कारण एक ही टाइम जलापूर्ति हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




