सीएमडी और सीएमएस का पुतला जलाया

Updated at : 30 Jul 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सीएमडी और सीएमएस का पुतला जलाया

घनुडीह : बस्ताकोला क्षेत्रीय अस्पताल, तिसरा का अस्तित्व बचाने व इंडोर सेवा बंद करने के आदेश के विरोध में रविवार को ग्रामीणों, मजदूरों व कर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीसीसीएल सीएमडी व सीएचडी सीएमएस का पुतला अस्पताल गेट के समक्ष फूंका.संयुक्त मोर्चा ने सीएमडी एके सिंह व सीएचडी सीएमएस संजीव गोलाश के खिलाफ […]

विज्ञापन
घनुडीह : बस्ताकोला क्षेत्रीय अस्पताल, तिसरा का अस्तित्व बचाने व इंडोर सेवा बंद करने के आदेश के विरोध में रविवार को ग्रामीणों, मजदूरों व कर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीसीसीएल सीएमडी व सीएचडी सीएमएस का पुतला अस्पताल गेट के समक्ष फूंका.संयुक्त मोर्चा ने सीएमडी एके सिंह व सीएचडी सीएमएस संजीव गोलाश के खिलाफ नारेबाजी भी की.
मोर्चा के संयोजक युद्धेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल तिसरा पर आसपास की करीब 25 हजार आबादी निर्भर है. 12 किलोमीटर की परिधि में दूसरा अस्पताल भी नहीं है. बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन इंडोर सेवा बंद करने के बाद अस्पताल का अस्तित्व समाप्त करने की साजिश रच रहा है. प्रबंधन सीएसआर के तहत कोलियरी क्षेत्र के आसपास कोई भी विकास कार्य नहीं कर रहा है, जबकि समीप की परियोजना व कोयला ढुलाई से क्षेत्र के लोग प्रदूषण व जर्जर सड़क से परेशान हैं.
एक तरफ बीसीसीएल के उच्च अधिकारी नये 528 चिकित्सकों की बहाली की बात करते हैं, वहीं डॉक्टर की कमी का हवाला देकर क्षेत्रीय अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा में लगातार कटौती कर क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है. 31 जुलाई को मोर्चा तिसरा में बैठक कर क्षेत्रीय व कोयला भवन स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा.
अस्पताल की सुविधा में कटौती के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी. मौके पर मुखिया सुभाष मुखर्जी, अधिवक्ता एसएस विश्वकर्मा, तुलसी रवानी, अशोक मोदक, प्रवीर मुखर्जी, रवींद्र सिंह, हीरालाल गोराईं, अशोक सिंह, मिंटू साव, शिव कुमार सिंह, हीरालाल मोदक, बसंत ठाकुर, पशुपति नाथ देव, राजेंद्र पासवान, सुनील मोदक, रमेश महतो, सुनील सिंह, सपन बनर्जी, निर्मल रजवार, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, नेपाल महतो, आलोक मोदक, रितेश निषाद, माणिक बाउरी, अर्जुन सिंह, हराधन महतो, सत्यवान, जितेंद्र निषाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola