कोल अधिकारियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा : एसएसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा है कि कोयला अधिकारियों को पुलिस पूरा सुरक्षा दे रही है और आगे भी देगी. कोयला अधिकारियों से अगर कहीं रंगदारी की मांग होती है तो तत्काल इसकी सूचना कम से कम संबंधित थाना प्रभारी को दें.एसएसपी ने रविवार को ब्लॉक टू में हुई घटना […]
विज्ञापन
धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा है कि कोयला अधिकारियों को पुलिस पूरा सुरक्षा दे रही है और आगे भी देगी. कोयला अधिकारियों से अगर कहीं रंगदारी की मांग होती है तो तत्काल इसकी सूचना कम से कम संबंधित थाना प्रभारी को दें.एसएसपी ने रविवार को ब्लॉक टू में हुई घटना के सवाल पर कहा कि वहां ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर कैंप कर रहे हैं.
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बीसीसीएल के किसी अधिकारी से रंगदारी मांगी गयी थी या किसी आउटसोर्सिंग कंपनी से. जिस बोलेरो पर गोली चली वैसे ही रंग की एक बोलेरो एक आउटसोर्सिंग कंपनी की भी है जो उस क्षेत्र में काम कर रही है. प्रथम दृष्ट्या लगता है कि गलतफहमी में बीसीसीएल अधिकारियों पर गोली चली है. कहा िक शनिवार को आेरिएंटल प्रबंधक पर हमले मामले में छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










