आठवीं कक्षा की छात्रा लाखों के गहने साथ पहुंची स्कूल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : शहर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब आठवीं क्लास की एक छात्रा अपनी मां के लाखों के जेवरात के साथ स्कूल पहुंच गयी. सबसे पहले क्लास टीचर को इसकी सूचना उक्त छात्रा की सहेली ने दी. इसके बाद क्लास में छात्रा के बैग की तलाशी […]
विज्ञापन
धनबाद : शहर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब आठवीं क्लास की एक छात्रा अपनी मां के लाखों के जेवरात के साथ स्कूल पहुंच गयी. सबसे पहले क्लास टीचर को इसकी सूचना उक्त छात्रा की सहेली ने दी. इसके बाद क्लास में छात्रा के बैग की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान उक्त छात्रा के बैग से लाखों के गहने बरामद हुए. इसके साथ छात्रा के पास से दिल्ली के ट्रेन का टिकट भी बरामद हुआ. वह स्कूल से छुट्टी के बाद ही भागने की तैयारी में थी. इसके बाद उक्त छात्रा को स्कूल के कार्यालय में बैठा कर रख लिया गया. साथ ही उसके परिजनों को भी बुला लिया गया. बाद में उसे परिजनों को सौंप कर स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










