डेढ़ लाख में नगालैंड से बन रहा हथियार का लाइसेंस

Published at :20 Jul 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ लाख में नगालैंड से बन रहा हथियार का लाइसेंस

धनबाद में 200 लोगों के पास नगालैंड के लाइसेंसी हथियार धनबाद : धनबाद में लगभग 200 लोगों के पास नगालैंड के लाइसेंस वाले हथियार हैं. नगालैंड का अस्थायी निवासी बनकर अॉल इंडिया लेवल का लाइसेंस ले रखा है. गलत तरीके से हथियार का लाइसेंस लेने वालों पर धनबाद पुलिस की नजर है. आरा में लाइसेंस […]

विज्ञापन
धनबाद में 200 लोगों के पास नगालैंड के लाइसेंसी हथियार
धनबाद : धनबाद में लगभग 200 लोगों के पास नगालैंड के लाइसेंस वाले हथियार हैं. नगालैंड का अस्थायी निवासी बनकर अॉल इंडिया लेवल का लाइसेंस ले रखा है.
गलत तरीके से हथियार का लाइसेंस लेने वालों पर धनबाद पुलिस की नजर है. आरा में लाइसेंस बनाने वाले एजेंट की गिरफ्तारी से नगालैंड के लाइसेंस पर हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. नगालैंड से हथियार एजेंटों के माध्यम से लिया गया है. डेढ़ लाख रुपये घूस देने पर नागालैंड से ऑल इंडिया लेवल का लाइसेंस बन जाता है. कई के लाइसेंस जाली भी हो सकते हैं.
धनबाद के राजनेता, कारोबारी व अापराधी किस्म के दर्जनों लोग नगालैंड से लाइसेंस लेकर हथियार चमका रहे हैं.पुलिस सूत्रों के अनुसार धनबाद के दर्जन भर से ज्यादा सफेदपोशों ने नगालैंड से लाइसेंस लेकर हथियार खरीदा है और इसकी इंट्री धनबाद, गिरिडीह व दूसरे जिलों के आर्म्स सेक्शन में परैवी व पहुंच के बल पर करवा चुके हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं. नगालैंड से लाइसेंस लेकर कई लोगों ने प्रतिबंधित हथियार भी रख लिया है.
आरा पुलिस ने दबोचा है एजेंट को
आरा पुलिस ने पिछले दिनों नगालैंड से हथियार का लाइसेंस बनाने वाले चंद्रभूषण दूबे नाम के एजेंट को दबोच कर जेल भेजा है. चंद्रभूषण ने पुलिस को बताया है कि धनबाद में भी वह कई राजनेता, कोल कारोबारी व अापराधिक मामलों में आरोपित लोगों को पैसे लेकर हथियार के लाइसेंस उपलब्ध कराये हैं. पुलिस ने चंद्रभूषण के पास से कई लाइसेंस व कागजात जब्त किये हैं. चंद्रभूषण के बयान पर पुलिस केस में विपुल सिंह व संतोष को भी नामजद किया है.
नियमानुसार स्थानीय पता सत्यापन कर हथियार का लाइसेंस निर्गत किया जाता है. पता सत्यापन व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लोकल थाने से ली जाती है. किसी भी लाइसेंसधारक को हथियार रखने की जानकारी लोकल थाना को देनी पड़ती है. हथियार की इंट्री अार्म्स सेक्शन में होनी जरूरी है. धनबाद में नगालैंड के लाइसेंस पर हथियार रखने वालों की जांच होगी. गड़बड़ी कर व अपना रिकाॅर्ड छुपाकर लाइसेंस लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
मनोज रतन चोथे, एसएसपी धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola