चिरकुंडा नप चुनाव: मासस सुख-दुख की साथी, देंगे मैथन का पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 12:04 PM
चिरकुंडा/मुगमा : मासस ने गुरुवार को चिरकुंडा में विशाल रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. रोड शो कुमारधुबी यूनियन कार्यालय से निकल कर चिरकुंडा पहुंचा. नेतृत्व विधायक अरूप चटर्जी, उनकी पत्नी अानंदिता चटर्जी, दिल मोहम्मद, बादल बाउरी, गोपाल दास, अध्यक्ष प्रत्याशी अंबिका पासवान, उपाध्यक्ष प्रत्याशी दीपक चटर्जी उर्फ संतु दा, संतोष मिश्रा, चुनाव प्रभारी राजू […]
चिरकुंडा/मुगमा : मासस ने गुरुवार को चिरकुंडा में विशाल रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. रोड शो कुमारधुबी यूनियन कार्यालय से निकल कर चिरकुंडा पहुंचा. नेतृत्व विधायक अरूप चटर्जी, उनकी पत्नी अानंदिता चटर्जी, दिल मोहम्मद, बादल बाउरी, गोपाल दास, अध्यक्ष प्रत्याशी अंबिका पासवान, उपाध्यक्ष प्रत्याशी दीपक चटर्जी उर्फ संतु दा, संतोष मिश्रा, चुनाव प्रभारी राजू अंसारी कर रहे थे. जुलूस के दौरान नेता सड़क किनारे लोगों से मिले. चिरकुंडा में आयोजित सभा में विधायक श्री चटर्जी ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने भाजपा जैसी सांप्रदायिक शक्ति को रोकने के लिए लाल झंडा को मजबूत बनाने और चिरकुंडा निकाय चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर मासस के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की. कहा कि मासस हर सुख-दुख की साथी है, इसलिए इसे जितायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










