झरिया : विश्व हिन्दू परिषद के झंडे को शरारती तत्व ने जलाया, तनाव

धनबाद : झरिया थाना मोड़ के समीप झंडा जलाने के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने झरिया थाना का घेराव किया. थाना परिसर ‘जय श्रीराम…, देशद्रोही को भगाओ…., भारत में रहना है तो जय श्रीराम कहना होगा… आदि नारे गूंजते रहे. कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने […]
धनबाद : झरिया थाना मोड़ के समीप झंडा जलाने के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने झरिया थाना का घेराव किया. थाना परिसर ‘जय श्रीराम…, देशद्रोही को भगाओ…., भारत में रहना है तो जय श्रीराम कहना होगा… आदि नारे गूंजते रहे. कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने आठ घंटे तक थाना में धरना दिया. थाना घेराव की सूचना पर सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर जयकिशन, घनुडीह ओपी प्रभारी पीसी यादव, अलकडीहा प्रभारी संदीप बागवार आदि दलबल के साथ झरिया थाना पहुंचे.
डीएसपी श्री केसरी ने नारा लगा रहे विहिप कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया. दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उसके बाद वे शांत हुए. इस दौरान झरिया थाना में विहिप के झरिया नगर मंत्री लल्लू झा ने एक समुदाय विशेष के 32 लोगों पर धार्मिक झंडा जलाने व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की लिखित शिकायत की है.
क्या है मामला
पुलिस ने लिया 24 घंटे का समय लिया
दोषियों पर होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










