डीसी रेलबंदी पर नीतीश टक्कर की रथ यात्रा को ढुलू महतो के समर्थकों ने रोका,VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2018 3:36 PM
बाघमारा : धनबाद – चंद्रपुरा रेल लाइन के बंद हुए करीब छह महीने से ऊपर हो चुके हैं लेकिन इस रेललाइन की कमी आज भी महसूस की जा रही है. डीसी रेल बंदी के खिलाफ स्थानीय आंदोलनकारी नेता नीतीश टक्कर द्वारा कतरास से रैली निकाली गयी है और कई इलाकों का भ्रमण करते हुए बाघमारा […]
बाघमारा : धनबाद – चंद्रपुरा रेल लाइन के बंद हुए करीब छह महीने से ऊपर हो चुके हैं लेकिन इस रेललाइन की कमी आज भी महसूस की जा रही है. डीसी रेल बंदी के खिलाफ स्थानीय आंदोलनकारी नेता नीतीश टक्कर द्वारा कतरास से रैली निकाली गयी है और कई इलाकों का भ्रमण करते हुए बाघमारा पहुंची. इंद्रा चौक पर पहुंचते ही आंदोलनकारी नीतश टक्कर के रथ को बाघमारा विधायक ढुलू महतो के समर्थको ने रोक दिया.
https://www.youtube.com/watch?v=5jN6i8OZtI8
इस दौरान बाघमारा – चंद्रपुरा मार्ग को कुछ समय के लिए बाधित रहा. करीब आधा घंटा के बाद बाघमारा पुलिस ने भाषण पर रोक लगाने की बात कही लेकिन नीतीश टक्कर ने भाषण जारी रखते हुए रेलबंदी के खिलाफ ढुलू महतो पर आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










