deoghar news : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Edited by NISHIDH MALVIYA
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र में पलास के पेड़ से 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र में गिधापाथर गांव के केनमटीटांड़ बहियार स्थित पलास के पेड़ से 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान अंजन कुमार के रूप में हुई है, जिसकी जल्द ही शादी होने वाली थी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है, जिनके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और धमकी देने की शिकायत की गयी थी. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव को पेड़ से उतार कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने शव के करीब एक सौ मीटर दूर से युवक की स्कूटी, शराब की बोतल व ग्लास बरामद किया है. मृतक के भाई विकास मंडल ने बताया कि उसके भाई देवघर के बैजू मंदिर गली स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मिस्त्री का काम करता था. अंजन की शादी सात मई को होनेवाली थी. बुधवार की सुबह को अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर निकला था, जो रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद परिवार के सदस्य व ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी. इसके दूसरे दिन सुबह में ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि बहियार में एक शव लटका हुआ है. जहां पहुंच कर शव की पहचान अपने छोटे भाई अंजन के रूप में की. इसके बाद घटना की जानकारी थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ अजित कुमार तिवारी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. भाई ने बताया कि एक माह पहले पड़ोस के पांच लोगों ने घर में जबरन घुस कर अंजन के साथ मारपीट की थी तथा जान मारने की धमकी दी थी. घटना के संबंध में थाना में शिकायत दी थी. आरोप है कि इसी बात को लेकर पांचों लोगों ने मिलकर बुधवार को उसकी हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया है. घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इधर, घटना की सूचना पाकर देवघर विधायक सुरेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन से मिले तथा शोक व्यक्त किया. हाइलाइट्स सात मई को होनवाली थी अंजन की शादी परिजनों ने पड़ोस के पांच लोगों पर जताया है हत्या का शक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola