शरीर पर आग लगाकर इधर-उधर दौड़ता रहा युवक, 90 फीसदी झुलसा

पारिवारिक तनाव में तंग आकर बुधवार को मोहनपुर हाट के समीप निवासी 28 वर्षीय युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली.
देवघर : पारिवारिक तनाव में तंग आकर बुधवार को मोहनपुर हाट के समीप निवासी 28 वर्षीय युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. युवक का नाम दिनेश कुमार राउत (पिता स्व केटकुली राउत) है. स्थिति नाजुक देख परिजन उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.
जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मगर, परिजन उसे शहर के एक निजी क्लिनिक ले गये. जहां हालत गंभीर देखकर भर्ती करने से इंकार कर दिया. थक-हारकर परिजन देर शाम दोबारा उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
समाचार लिखे जाने तक परिजन हायर सेंटर नहीं ले जा सके थे. दिनेश को पत्नी सहित चार साल का एक बेटा व दो साल की एक बेटी भी है. घटना के बाद दिनेश की पत्नी, मां व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. चिकित्सकों की माने तो दिनेश के शरीर का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा जल चुका है और स्थिति बेहद नाजुक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










