Deoghar News : मारपीट में महिला गंभीर, छिनतई का भी आरोप

Edited by NISHIDH MALVIYA
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट व छिनतई की घटना हुई है. इसमें मोहिनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट व छिनतई की घटना हुई है. इसमें मोहिनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. उसे पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पुत्र परशुराम यादव ने थाना में गांव के 10 लोगों के विरुद्ध शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की सुबह को उसकी मां और दादी घर पर अकेली थी. इसी क्रम में उक्त सभी व्यक्ति मिलकर आये और आपसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध महिला द्वारा किया गया, तो सभी ने लाठी व रड से माथे पर हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद सभी ने घर में रखे चांदी की मठिया, चेन, 10 हजार रुपये व बर्तन लेकर भाग गया. इस दौरान घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola