Deoghar news : वर्क फ्रॉम होम का लालच बना जाल, महिला से 93 हजार की साइबर ठगी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : वर्क फ्रॉम होम का लालच बना जाल, महिला से 93 हजार की साइबर ठगी

नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी अलका कुमारी को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 93 हजार रुपये की ठगी कर ली. अलका ने साइबर थाने में शिकायत दी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी अलका कुमारी को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 93 हजार रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने पहले छोटे-छोटे भुगतान कर विश्वास जीता और फिर बड़ी रकम निवेश करवाकर कथित डिजिटल करेंसी में फंसाकर पैसे हड़प लिये. पीड़िता ने शनिवार को साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात मोबाइल नंबर से वाट्स अप पर अलका को रेटिंग्स एंड रिव्यू का काम देने का प्रस्ताव मिला.

पहले दिन 380 रुपये भुगतान कर भरोसा दिलाया गया. दूसरे दिन 800 रुपये के निवेश पर 1040 रुपये और फिर 1000 रुपये पर 1340 रुपये देकर विश्वास और मजबूत किया गया. इसके बाद झांसे में लेकर 3000, 10000, 50000 और 30000 रुपये अलग-अलग चरणों में निवेश कराया गया. ठगों ने बदले में 50000, 75000 और 46090 रुपये मिलने का दावा किया, लेकिन पूरी रकम डिजिटल करेंसी यूएसडीटी में फ्रीज कर दी गयी. बाद में उसे अनलॉक करने के नाम पर एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की. इसी दौरान पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और वह तुरंत साइबर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करायी. पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने व कार्रवाई की मांग की है.

हाइलाइटर

॰वाट्सअप पर आये वर्क फ्रॉम होम का मैसेज बना ठगी का जरिया॰शुरुआती भुगतान देकर बनाया भरोसा, फिर बढ़वाया निवेश

॰यूएसडीटी में रकम फ्रीज कर अनलॉक के नाम पर मांगे एक लाख

॰पीड़िता ने साइबर थाना में दर्ज करायी शिकायत

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola