फतेहपुर में कंटेनर से भिड़ी बाइक, CM ड्यूटी पर जा रहे हेड कॉन्स्टेबल की हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर में कंटेनर से भिड़ी बाइक (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे एक हेड कॉन्स्टेबल की सड़क दुर्घटना में जान चली गई. उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे एक हेड कॉन्स्टेबल की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई. कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई, जबकि कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

प्रयागराज निवासी हेड कॉन्स्टेबल रामप्रवेश यादव पिछले दो वर्षों से फतेहपुर के धाता थाने में तैनात थे. मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी. शनिवार सुबह वह बाइक से कार्यक्रम स्थल के लिए निकले थे. हसवा के पास कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे जा टकराई, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला.

मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर मिलते ही परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. वहीं, कंटेनर छोड़कर फरार हुए चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- अमेठी में लोडिंग के दौरान हुआ हादसा, साइडिंग लाइन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 7 डिब्बे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola