Darbhanga :विमान हादसे में पूर्व सीएम सहित 261 लोगों के मौत से हायाघाट में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga :विमान हादसे में पूर्व सीएम सहित 261 लोगों के मौत से हायाघाट में शोक की लहर

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 261 लोगों की मौत पर पूरा देश शोकाकुल है.

विज्ञापन

हायाघाट. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 261 लोगों की मौत पर पूरा देश शोकाकुल है. इसी क्रम में हायाघाट प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य रणधीर झा ने अपने आवास पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही दो मिनट का मौन रख सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर मंडल अध्यक्ष झा ने विमान दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की. कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दु:खद है. इससेर पूरा देश मर्माहत हैं. मौके पर भाजऋपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शंभु शरण सिंह उर्फ तूफान सिंह, गणेश कुमार सिंह, सुशील झा, गगण झा, अनिल झा, गौरीकांत झा, मनोज राम, बौआजी राम, पवन झा, सुखलाल राम, चंद्रवली झा, सियाराम झा, हरिशंकर राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola