महिलाओं को दी गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Published by : BALRAM Updated At : 09 May 2025 9:12 PM

विज्ञापन

मारगोमुंडा क्षेत्र की सुग्गा पहाड़ी पंचायत के आदिवासी टोला मूड़खूंटवा में हुई बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की सुग्गा पहाड़ी पंचायत के आदिवासी टोला मूड़खूंटवा में महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता चिंतामणि टुडू ने की. बैठक के दौरान गांव टोले के समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी. वहीं, कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार निर्झर द्वारा महिलाओं को गांव के विकास की योजना कैसे बनती है, आंगनबाड़ी से मिलने वाले सुविधाओं, महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही जेएसएलपीएस अंतर्गत आजीविका समूह की जानकारी सहित राशन-पेंशन संबंधी मामलों पर भी चर्चा की गयी. गांव की चर्चा करते हुए महिलाओं से गांव की समस्याओं की निराकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गयी. इस अवसर पर अनुपमा मरांडी ने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व, मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान योजना, विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन समेत अन्य तरह की जानकारी दी गई. मौके पर मोंटी मंझियान, सुनीता टुडू समेत महिलाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola