अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

Updated at : 18 May 2024 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

बाउंड्री के अंदर मृतक अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था. आशंका लगायी जा रही है कि धूप व गर्मी के कारण उनकी मौत हो गयी होगी.

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप के एक चहारदीवारी के अंदर से नगर थाने की पुलिस ने एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है. उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखवाया. इस संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना पाकर उनलोगों ने उक्त बाउंड्री के अंदर से मृतक शव बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया. उक्त बाउंड्री के अंदर मृतक अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था. आशंका लगायी जा रही है कि धूप व गर्मी के कारण उनकी मौत हो गयी होगी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन वे लोग भी मृतक के बारे में कुछ नहीं बता सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola