deoghar news : जल जीवन मिशन के तहत इस वर्ष हर घर तक पानी पहुंचाने का अल्टीमेटम

Published by : AMARNATH PODDAR Updated At : 27 Mar 2025 8:41 PM

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी विशाल सागर ने जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इसमें डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है. इस मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी विशाल सागर ने जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इसमें डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है. इस मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है. ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी को और बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025 में हर घर को नल जल से पेयजल उपलब्ध कराना है. जिन घरों में वाटर कनेक्शन नहीं हुआ है, उन घरों में समय पर वाटर कनेक्शन कर जलापूर्ति शुरू करें. डीसी ने एमपी-एमएलए फंड, सीएसआर, डीएमएफटी, सीएसए, अनटाइड फंड आदि के तहत जलापूर्ति योजना की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार चयनित गांवों में जलापूर्ति से सभी घरों को जोड़ें. डीसी ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना व पीएम आवास योजना के लाभुकों को शौचालय का निर्माण करायें. बैठक में डीसी ने ठोस कचरा, तरल कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का निर्माण, रख-रखाव, गोबरधन योजना आदि की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर नरेश रजक, डीपीआरओ राहुल भारती, गोपनीय शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी यश राज, डीइओ विनोद कुमार, डीएसइ मधुकर कुमार, डीएसडब्ल्यूओ कुमारी अंजना आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola