मारगोमुंडा में स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के मारगोमुंडा के यूएचएस पंदनियां को चोरों ने बनाा निशाना

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के यूएचएस पंदनियां में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन पांडेय ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे जैसे ही विद्यालय पहुंचा तो देखा कि विद्यालय के कार्यालय एवं कुछ अन्य कक्षा का ताला व कड़ी टूटी हुई थी. विद्यालय के अवलोकन के पश्चात पता चला कि विद्यालय में निम्नलिखित सामग्रियों की चोरी हुई है. इसमें स्टेपलाईजर, प्रिंटर, सिलिंग पंखा, स्टैंड पंखा समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि उक्त विद्यालय में इससे पहले सात बार चोरी हो चुकी है, लेकिन चोर अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola