देवीपुर : विधिक सेवा शिविर में परिसंपत्ति का हुआ वितरण

Updated:
विज्ञापन
देवीपुर : विधिक सेवा शिविर में परिसंपत्ति का हुआ वितरण

देवीपुर: मामलू विवाद को सामाजिक स्तर से सुलझाने का प्रयास करें

विज्ञापन

देवीपुर. ब्लॉक में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला सिविल जज संगीता, जिला विधिक से अंकिता कुमारी, बीडीओ विजय राजेश बारला, सीओ खेपालाल राम, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने संयुक्त रूप से किया. वहीं, जिला सिविल जज संगीता ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरल तरीके से कानूनन सेवा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि गरीबों व समाज के सभी वर्गों के लिए निः शुल्क कानून व्यवस्था की गयी है. कहा कि लोग प्रयास करें कि किसी भी प्रकार का आपस में विवाद ही नहीं हो. कहा कि मामलू विवाद को सामाजिक स्तर से सुलझाने का प्रयास करें. उन्होंने बताया कि पीएलवी के माध्यम से भी आवेदन कोर्ट भेज सकते हैं इससे लोगों का पैसा व समय की बचत होगी. वहीं, नशा के खिलाफ अभियान सहित महिला सशक्तीकरण की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर एक महिला शिक्षित होगी तो तीन पीढ़ी का उद्धार हो जायेगा. वहीं, बीडीओ विजय राजेश बारला, सीओ खेपालाल राम, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने भी अपनी बातें रखीं. वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अंकिता ने कहा कि राज्य का यह दायित्व है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिश्चित करें. साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर अंकुश लगाने, घरेलू हिंसा को लेकर कई जानकारियां साझा की गयी. शिविर में परिसंपत्ति का वितरण किया गया. साथ ही बच्चों का अन्नप्रासन व स्कूली बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया. मौके पर प्रमुख प्रमिला देवी, कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, बीटीएम रामावधार सिंह, बीपीओ सुनील बरनवाल, बीपीआरओ बिनोद कुमार दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अभय, पूर्व एमओ राज रोहित, मुखिया श्रीकांत मंडल, मुखिया प्रतिनिधि कुंदन चौधरी, महावीर मंडल, पशु चिकित्सक डॉ विजय कुमार, पीएलवी मन्नू कुमार पासवान,गौतम कुमार मंडल, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका आशा बरनवाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola