ePaper

अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 20 Dec 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कोर्ट मोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंच कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश दास ने कहा कि गृह मंत्री ने संसद में बाबा साहेब डाॅ भीम राव आंबेडकर के बारे में विवादित बयान को शर्मनाक बताया. इस दौरान गृह मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की. मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश कुमार दास, राजेंद्र दास, अरविंद सिंह यादव, युगल यादव, असरफ शेख, शयाम, कैलाश दास, ओकिल दास, शबाना परवीन, इंद्राणी देवी, पिंटू दास, हलीम अंसारी, बबलू दास समेत रॉयल क्लब के मंजीत कुमार, आदित्य अनुराग, अनुज कुमार, रविरंजन, कुणाल, धनंजय, रोहित, विक्रम, अंकित, राहुल, पिंटू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola