Deoghar news : सड़क दुर्घटनाओं को रोकना उद्देश्य, परिवहन विभाग ने वाहन चालकों की करायी स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सड़क दुर्घटनाओं को रोकना उद्देश्य, परिवहन विभाग ने वाहन चालकों की करायी स्वास्थ्य जांच

परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत तीसरे दिन “निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया, जिसमें निजी वाहन चालकों ने अपनी जांच करायी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत तीसरे दिन “निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने किया. शिविर में काफी संख्या में वाहन चालकों ने भाग लिया और ब्लड प्रेशर, शुगर व आंखों की जांच करायी. स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीम ने चालकों की जांच करते हुए उन्हें नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सलाह दी, साथ ही दवाइयों का भी वितरण किया गया. जांच के दौरान दो वाहन चालकों को चश्मे की आवश्यकता बतायी, जबकि एक चालक में मोतियाबिंद और एक अन्य में कलर ब्लाइंडनेस की समस्या सामने आयी. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की जांच से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी. सड़क सुरक्षा माह का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक जिलेभर में किया जा रहा है. इसके साथ ही “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया गया. ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों के बीच सड़क सुरक्षा से जुड़ी टी-शर्ट का वितरण कर काउंसेलिंग की गयी. चालकों को वाहन में ओवरलोड नहीं करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने की सख्त हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना पीड़ित को देखकर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर नेक नागरिक का कर्तव्य निभायें और सरकार की गुड सेमेरिटन योजना का लाभ लें. कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार शर्मा, नेत्र सहायक रंजन कुमार, यातायात प्रभारी संजय कुमार समेत अन्य थे. ॰सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन विभाग ने लगाया शिविर ॰परिवहन विभाग के शिविर में निजी वाहन चालकों के ब्लड प्रेशर, शुगर व आंखों की हुई जांच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola