शिक्षकों का टीएनए प्रशिक्षण सह आकलन परीक्षा शुरू

Edited by UDAY KANT SINGH
Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी के अनारकली प्लस टू स्कूल में चल रहा है प्रशिक्षण

विज्ञापन

पालोजोरी. समग्र शिक्षा अभियान रांची के निर्देश पर सरकारी व सहायक अध्यापकों का टीएनए प्रशिक्षण सह आकलन परीक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने अनारकली प्लस टू स्कूल में हिस्सा लिया. चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन अलग-अलग बैच के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं. इसमें पहले दिन बीपीओ नारायण मंडल की देखरेख में शिक्षकों ने आकलन परीक्षा दी. इसमें सेंटा एप के माध्यम से शिक्षक आकलन परीक्षा दे कर अपना मूल्यांकन कराया. बीपीओ नारायण मंडल ने बताया कि इस आकलन परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों के पठन-पाठन स्तर को जानना और उनके खामियों को समझ कर आगे उन्हें अच्छे से प्रशिक्षण देकर तैयार करना है. वहीं, आकलन परीक्षा में शामिल शिक्षकाें को इंटरनेट की समस्या के कारण ऑनलाइन परीक्षा देने में परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मूल्यांकन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीओ नारायण मंडल, सीआरपी अनंत दास, पुरुषोत्तम चौधरी, शिक्षक परेश चंद्र राय, एसटीएस विवेक कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola